सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली पहुंचे विजय सिन्हा

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा दिल्ली पहुंच गए हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है और लोकतंत्र के महापर्व में जाति और धर्म की बात करने वाले लोगों को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। जनता के विश्वास को जीत कर आने वाले लोगों का विश्वास है। किसी भी धर्म पर किसी भी कथाची करना जाती पर प्रश्न करना उनकी सोच को दर्शाता है। उनकी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे लोग लोकतंत्र के हितेषी नहीं है किसी भी संवैधानिक पद के योग भी नहीं है।

सीट शेयरिंग पर पर विजय सिन्हा ने कहा कि समय पर होगा। सक्षम नेतृत्व निर्णय लेने में हर तरह से सक्षम है और उचित समय पर यह निर्णय हो जाएगा। पेपर लीक पर विजय सिंह ने कहा है तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष का भूमिका निभाने का प्रयास कर रहे हैं। उनको अह्वान करते हैं कि क्या-क्या उनके सरकार में हुआ था, कौन-कौन सा ड्रामा हुआ था। सिपाही भारी भर्ती घोटाला किनके रीजन में हुआ था, कई ऐसे मामले उठे थे। कई तरह के नियुक्ति घोटाला हुआ था तेजस्वी यादव बताइए पेपर लीक हुआ है तो सरकार एक्शन लेगी सरकार जब एक्शन नहीं लगी तब प्रश्न उठाइए। नेता प्रतिपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। थोड़ी प्रामाणिकता के साथ लोगों को बनाने का और सिर्फ खानापूर्ति करने का खेल नहीं हो। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सभी परिवार के सदस्य राजनीति में रहने का अधिकारी है। क्योंकि वह पार्टी ही परिवारवादी और वंशवादी है।

नागरिकता संशोधन कानून पर विजय सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र के हित में हर समाज के हित में मां भारती से प्यार रखने वाले सब लोगों को नागरिकता मिलती है। इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। आपत्ति करने वाले लोग ऐसे लोग क्या इस समाज के हितैषी नहीं है यह उनको उनसे जाकर पूछिए।

डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता का जनादेश एनडीए को मिला था। चाचा-भतीजा जनता के जनादेश में क्यों नहीं साथ थे। जनता का जनादेश एनडीए को मिला था। पिछले दरवाजे से आकर के सत्ता में भागीदारी करने की जो मानसिकता थी। फिर जनता के दबाव में चाचा ने नकार दिया। आज फिर एनडीए की सरकार है। बिहार के अंदर जनादेश के अनुसार सरकार है। सहयोगियों की नाराजगी पर बोले विजय सिन्हा ने कहा कि कोई एनडीए में नाराज नहीं है। सभी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाली है। अपने को गर्वाणवित महसूस करते हैं, क्योंकि एक नए राष्ट्रवाद की ओर भारत कदम बढ़ा रहा है।

यह भी पढ़े : मोदी जी के साथ सबको काम करने में गौरव महसूस होती है – विजय सिन्हा 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

एसके राजीव की रिपोर्ट

Ahaan Panday बने AJIO का नया चेहरा, 7 अक्टूबर से All...

AJIO All Stars Sale: फिल्म स्टार आहान पांडे (Ahaan Panday) अब फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म AJIO का नया चेहरा बन गए हैं। वे कंपनी के...

Kailashpati Mishra Jayanti: अगले साल से राजकीय समारोह होगा आयोजन, CM...

Kailashpati Mishra Jayanti, पटना: प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...