खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चे समेत 8 की मौत

खगड़िया : बिहार के खगड़िया से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सड़क दुर्घटना में तीन बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हुई है। जिसमें चार की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलों को सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया है।

बता दें कि आज अहले सुबह खगड़िया जिले के पासरहा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-31 विद्यानंद पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में एक गाड़ी पर सवार तीन बच्चे समते आठ लोगों की मौत हुई है। सात की घटनास्थल पर ही मौत हो गई एक इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं चार गंभीर रूप से जख्मी है।

वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा सभी जख्मी को सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया इलाज चल रहा है। बारात से लौट रहा लोगों से भरा गाड़ी सीमेंट लदा ट्रैक्टर से टकराया। जानकारी के मुताबिक, ठुट्टी मोहनपुर से वापस मड़ैया बिठला गांव से बारात लौट रही थी। तभी एनएच-31 विद्यारतन पेट्रोल पंप के समीप हादसा हुआ। वहीं घटना की जानकारी पाकर पूरे जिले में मातम पसर गया है।

मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में हुई मौत पर जतायी गहरी शोक संवेदना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर हुए सड़क हादसे में हुई तीन बच्चों सहित सात लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़े : ट्रेन के झटके से खगड़िया की युवक की मौत 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजीव कुमार की रिपोर्ट

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...