हीट वेव की चपेट में झारखंड: लू से झुलसे बच्चे, दो स्कूलों ने बदला समय, बाकी में अब भी दोपहर तक क्लास

रांची : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में गर्म हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हीट वेव के कारण लोग सुबह 9 बजे के बाद घरों से निकलने में परहेज़ कर रहे हैं। बुधवार को रांची का तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। इसके बावजूद अधिकांश स्कूलों में समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे छात्र-छात्राएं तपती धूप में स्कूल से घर लौटने को मजबूर हैं।

स्कूल प्रशासन की लापरवाही के चलते झुलस रहे बच्चे
दैनिक भास्कर की टीम ने बुधवार को रांची के छह स्कूलों का दौरा किया। छुट्टी के समय स्कूल से बाहर निकलते बच्चों के चेहरे मुरझाए नजर आए। कई छात्र तो स्कूल बस में ही सोते पाए गए। गर्मी से राहत के लिए अब तक केवल दो स्कूलों — सेक्रेड हार्ट स्कूल और बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल नामकुम — ने सुबह की शिफ्ट में क्लास शुरू की है। अन्य स्कूल अब भी दोपहर 2 बजे तक की कक्षाएं चला रहे हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट: लू से बचें, 27 को ओलावृष्टि की चेतावनी
मौसम केंद्र रांची ने 24 से 26 अप्रैल तक हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 24-25 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सहित दक्षिणी झारखंड के हिस्सों में लू का असर रहेगा, जबकि 26 अप्रैल को देवघर, दुमका, गोड्डा और जामताड़ा में गर्म हवा चलने की संभावना है। इसके बाद 27 अप्रैल को रांची, खूंटी, देवघर और पाकुड़ जैसे जिलों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इस दिन के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...