Motihari : जमीनी विवाद में दंपत्ति को मारी गोली, आरोपी की पत्नी को पुलिस ने लिया हिरासत में

जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी दम्पति जख्मी, इलाज जारी। एक दोनाली बंदूक व तीस गोली बरामद। आरोपी मुन्ना गुप्ता के पत्नी को पुलिस ने लिया हिरासत में आरोपी मुन्ना फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Motihari : मोतिहारी में आये दिन जमीनी विवाद में आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। अभी हाल ही में जदयू नेता मारपीट करने का एक वीडियो का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि जमीनी विवाद में गोलीबारी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति एक महिला को गोली मार रहा है। गोलीबारी की घटना में पति पत्नी दोनों घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जख्मियों की पहचान मनोरंजन वर्मा और उनकी पत्नी सरिता वर्मा के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि जख्मी दंपत्ति की आरोपी मुन्ना गुप्ता के साथ जमीनी विवाद चल रहा था इसी में दोनों के बीच कुछ वाद विवाद हुआ और मुन्ना गुप्ता ने पिस्तौल से दोनों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली मनोरंजन वर्मा के हाथ में लगी है जबकि महिला सरिता देवी के पेट में लगी है। दोनों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Motihari : जमीनी विवाद में दंपत्ति को मारी गोली – 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची Motihari Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पत्नी को हिरासत में लिया है साथ ही मौके से पुलिस ने एक दोनाली बंदूक और तीस कारतूस भी बरामद किया है। वहीं गोलीबारी के आरोपी गिरिजा शंकर गुप्ता उर्फ़ मुन्ना गुप्ता फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में पुलिस की तरफ से बताया गया कि मामूली जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Motihari से राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/@22scopebihar

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...