Khagaria में दो महिला को मारी गोली, एक आरोपी की पत्नी तो दूसरी…

214
Khagaria
Khagaria में दो महिला को मारी गोली, एक आरोपी की पत्नी तो दूसरी...
Advertisment

खगड़िया: Khagaria में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और प्रेमिका दोनों को गोली मार दी। घटना में आरोपी की पत्नी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका को घायल स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला Khagaria के मोरकाही थाना क्षेत्र के अमौसी गांव की है जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और प्रेमिका को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आरोपी विक्रम राम का किसी महिला के साथ प्रेम प्रसंग था जिसका विरोध उसकी पत्नी अक्सर करती थी।

Advertisment

Nitish Kumar 2025 में हो जायेंगे Ex, सासाराम के सांसद ने कहा…

प्रेम प्रसंग का विरोध करने से नाराज आरोपी ने अपनी पत्नी और प्रेमिका दोनों को गोली मार दी। गोली लगने से आरोपी की पत्नी नीतू कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेमिका जख्मी हो गई। घायल हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    वैशाली में Selfie लेने के चक्कर में डूबे 6 किशोर, इलाके में कोहराम

Khagaria से राजीव कुमार की रिपोर्ट
Advertisement