मयंक सिंह ने मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

रांची: अमन साहू के गुर्गे मयंक सिंह ने जमीन कारोबारी नागेंद्र प्रसाद सैनी से पांच करोड़ रूपय की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से   मारने की धमकी दी गई है। नागेंद्र ने 16 मार्च को अरगोड़ा थाने में मयंक और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

इसमें कहा गया है 21 फरवरी को उनके मोबाइल पर मयंक सिंह के नाम से दो मिस कॉल आए थे। फिर वॉट्सएप पर धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें रंगदारी मांगी गई।

27 फरवरी को फिर मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी गई। इसके बाद उनके ड्राइवर मनोज कुमार के फोन पर भी रंगदारी मांगी गई और एक सप्ताह में पैसे देने की बात कही।

मयंक ने इससे पहले 2021 में भी नागेंद्र से दो करोड़ रुपए रंगदारी मांगी थी। उन्होंने अरगोड़ा और रातू थाने को इसकी शिकायत की थी।

नागेंद्र रातू थाना क्षेत्र के पिरो में आवासीय कॉलोनी में जमीन की खरीद-बिक्री करते हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी संपत्ति हड़पने के लिए कुछ लोग उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करते हैं।

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...