जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के धंधे का भंडाफोड़, 42 पुड़िया और…..

Jamshedpur- जमशेदपुर के बिस्टुपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशे के कारोबार पर लगाम कसा है। बिस्टुपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर तस्कर के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी की है।

इनके लोगों के पास से 42 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 15 हजार रुपए कैश और 4 मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया है। डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि ये सभी लोग शहर के रिहायशी इलाकों में ब्राउन शुगर का काम किया करते थे।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

उन्होंने कहा कि इन सभी आरोपियों द्वारा जुबली पार्क, बिस्टुपुर पीएम मॉल, जुगसलाई, मानगो और साकची क्षेत्र में इनका धड़ल्ले से कारोबार चल रहा था, बिस्टुपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ठाकुर को इसकी गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को सूचना देते हुए एक टीम का गठन कर छापेमारी की।

ये भी पढ़ें-JMM छोड़ BJP में शामिल होने के बाद सीता सोरेन का बड़ा बयान, कहा….. 

जिसके बाद एक-एक कर इन 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है, इनमें से एक महिला भी शामिल है, उन्होंने कहा कि पुलिस को इन लोगों ने और भी सूचना दी है, अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

डीएसपी ने कहा कि इस तरह के कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। फिलहाल सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...