सीता सोरेन को केंद्र सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दी

रांची: जेएमएम की पूर्व विधायक सीता सोरेन को केंद्र सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है.  सीता सोरेन ने 19 मार्च को बीजेपी ज्वाइन कर लिया था जेड श्रेणी में 22 कर्मियों की सुरक्षा होती है, जिसमें 4-6 एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल होते हैं.झारखंड पुलिस की विशेष शाखा में राज्य सुरक्षा वर्गीकरण समिति की बैठक हुई थी.

बैठक में झारखंड के विशिष्ट अति विशिष्ट व्यक्तियों के उपर खतरे की गंभीरता की जांच की गई.समीक्षा के बाद जेड प्लस,जेड,वाई प्लस,वाई और एक्स कटैगरी में सुरक्षा में सभी लोगों को रखा गया है.

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और राजनीति में कदम रख चुकी कल्पना सोरेन को भी अब वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.राज्य में 119 लोगों की सुरक्षा की समीक्षा की गयी थी.

 

 

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...

Rupi Soren Funeral: मां की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रो पड़े...

Rupi Soren Funeral: दिवंगत रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। रूपी...