
Desk. बीजेपी सांसद और पार्टी के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है। बताया जा रहा है कि उन्हें मणिपुर के अंदर Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। संबित पात्रा को यह सुरक्षा सिर्फ मणिपुर में ही मिलेगी। इसके तहत उनकी की सुरक्षा सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान करेंगे। यह फैसला गृह मंत्रालय को मिली इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।
दलाई लामा को जेड श्रेणी की सुरक्षा
वहीं तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को भी जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा खतरे की रिपोर्ट मिलने के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है।
इस बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के तहत, 89 वर्षीय तिब्बती धर्मगुरु को कुल 33 सुरक्षाकर्मी मिलेंगे, जिनमें हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में उनके आवास पर तैनात सशस्त्र स्टेटिक गार्ड, चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान करने वाले निजी सुरक्षा अधिकारी और शिफ्ट में सशस्त्र एस्कॉर्ट बनाने वाले कमांडो शामिल होंगे।
दलाई लामा 1959 से भारत में रह रहे हैं। उनके वैश्विक प्रभाव और तिब्बत के आसपास संवेदनशील भू-राजनीतिक तनाव को देखते हुए भारत सरकार उन्हें उच्च स्तरीय सुरक्षा कवर प्रदान करती रही है।




