ईडी ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को किया गिरफ्तार, घर के बाहर कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

दिल्ली: बड़ी खबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से है जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद केजरीवाल से आज ईडी ने पूछताछ की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ईडी के द्वारा पूछताछ शुरू होते ही अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ लग गई। हालांकि अभी तक ईडी की टीम और अरविन्द केजरीवाल मुख्यमंत्री आवास में ही हैं। इधर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है ताकि उनकी जमानत कराइ जा सके।

ARVIND KEJRIWAL 22Scope News

ये भी पढ़ें: Big Breaking: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की करने की अपील की है। बता दें कि अरविन्द केजरीवाल को ईडी शराब घोटाले मामले में कई बार सम्मन दी थी लेकिन अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे थे। बताते चलें कि सीएम अरविंद केजरीवाल आज ही दिल्ली हाई कोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक लगाने की अपील करने गए थे। अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने उनके घर के बाहर सड़क जाम कर दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

Nasha Mukt Bokaro Rally: नशे के खिलाफ बोकारो की हुंकार, DC-SP...

Nasha Mukt Bokaro Rally: सोमवार को बोकारो में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने और नशा-मुक्त समाज बनाने के मकसद से चलाए जा रहे...

VB-G RAM G योजनाओं में पारदर्शिता के लिए संसाधन सेवी को...

पटना : एक जुलाई से लागू होने वाली महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने के लिए...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- संगठित होकर बाजार से जुड़ें किसान,...

पटना : शहर के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य सहकारी संघ के परिसर में नाबार्ड की तरफ से 25 और 26 जून को आम...