Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Big Breaking: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार

दिल्ली. शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद उनके घर पर ईडी की टीम ने छापेमारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी की टीम सीएम केजरीवाल को 10वां समन सौंपा कर उनसे पूछताछ शुरू की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि आज ही दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए गिरफ्तारी से राहत देने से इनकर कर दिया था। इससे पहले कोर्ट ने अरिवंद केजरीवाल को समन दिये जाने को लेकर ईडी से भी ठोस सबूत मांगा था। वहीं अब इस मामले में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

बता दें कि कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल ने ईडी के नौ समन को नजर अंदाज किया है। साथ ही इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित होने का आरोप लगाया है। इस बीच ईडी की गिरफ्तारी से बचने के लिए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की। इस पर आज सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। साथ ही ईडी से भी जवाब मांगा है।

बता दें कि इसी शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद है। मनीष सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था, जबकि संजय सिंह को पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। अब इसी मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...