Advertisment

अवैध शराब फैक्ट्री से भारी मात्रा में पकड़ाया शराब, अंग्रेजी के साथ…..

Dhanbad- धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद विभाग लोकसभा चुनाव 2024 तथा होली त्यौहार के मद्देनजर जिले के अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चला रहा है।

ये भी पढ़ें-Road Accident-पाकुड़ में भीषण सड़क हादसा, चालक गाड़ी में……

इसी कड़ी में आज अहले सुबह उत्पाद विभाग के द्वारा गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर और निरसा की सीमा पर स्थित जोधाडीह गांव में छापेमारी कर अवैध शराब फैक्ट्री से 20 पेटी अंग्रेजी शराब व 30 लीटर स्प्रिट बरामद किया है।

गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुई थी छापेमारी

इस संबंध में सहायक उत्पाद आयुक्त संजय कुमार मेहता ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में आज गुप्त सूचना के आधार पर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जोधाडीह ग्राम में विकास साहनी के घर में छापेमारी की गई।

ये भी पढ़ें-एक ही रात कई दुकानों में चोरी, फिर हुआ…..

छापेमारी के दौरान 20 पेटी विभिन्न ब्रांड की अवैध नकली शराब और स्प्रिट बरामद किया गया। वहीं मौके से अभियुक्त भागने में सफल रहा। उन्होंने कहा कि बरामद पेटियों में शराब के कई ब्रांड शामिल है। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 82 हजार रुपए आंकी गई है।

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...