Advertisement
Advertisement

राजद के टिकट पर मुंगेर से ताल ठोकेंगी कुख्यात अशोक महतो की पत्नी तो पाटलिपुत्र से तीसरी बार किस्मत आजमाएंगी मीसा भारती

पटना: इंडिया गठबंधन में अभी तक सीट बंटवारा नहीं हुई लेकिन लालू प्रसाद यादव लगातार अपनी पार्टी से विभिन्न लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार को पार्टी का सिंबल दे रहे हैं। लालू यादव ने जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के विरुद्ध बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।

जदयू ने फाइनल किया अपना उम्मीदवार, शिवहर से लवली आनंद तो…., पढ़ें पूरी लिस्ट

मुंगेर लोकसभा सीट से अब ललन सिंह के खिलाफ अनीता देवी चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगी। इसके साथ ही पाटलिपुत्र की सीट से मीसा भारती एक बार फिर चुनाव मैदान में होंगी। बताते चलें कि मीसा भारती तीसरी बार पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मैदान में होंगी। पिछले दो बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं बक्सर से लालू के करीबी और राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के बेटे पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को लालू यादव ने सिंबल दिया है तो उजियारपुर लोकसभा सीट से आलोक मेहता ताल ठोकेंगे।

बेगूसराय से सीपीआई के उम्मीदवार को टिकट, PK ने कसा तंज

सीट शेयरिंग के पहले लालू के टिकट बांटने से महागठबंधन में दरार साफ झलक रहा है। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कुख्यात अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी रात में लालू आवास पहुंची और अपना सिंबल लिया।

बेगूसराय से कटा कन्हैया का पत्ता तो औरंगाबाद और बांका सीट पर…

सिंबल लेकर बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए अनीता देवी ने कहा कि मैं मुंगेर की बेटी हूं और मेरी जीत सुनिश्चित है। मुंगेर लोकसभा सीट से उनका मुकाबला जदयू के मौजूदा सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से होना है। अशोक महतो ने भी कहा कि उनकी पत्नी का टक्कर किसी दूसरे उम्मीदवार से नहीं है। अनीता देवी राजनीति में आने से पहले दिल्ली में जॉब कर रही थी।

पटना से अभिषेक की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

Commercial Advertisment

Pakur Chhath Food Safety Inspection: पाकुड़ में फल दुकानों पर पहुंची...

Pakur Chhath Food Safety Inspection: छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बढ़ा...

Patna Food Safety Raid: जंग लगे टीन में रखा था घी,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई...

Pakur Hatatpara Electricity and Road Problem: पाकुड़ के इस टोले में...

Pakur Hatatpara Electricity and Road Problem: नगर परिषद पाकुड़ के वार्ड संख्या-11 अंतर्गत हटातपाड़ा टोला में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग...