CM नीतीश से मिलकर निकले आनंद मोहन

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव के बीच सीएम नीतीश कुमार से मिलकर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने निकले। आनंद मोहन के साथ उनकी पत्नी लवली आनंद भी थी। उसके बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि जदयू पार्टी ने शिवहर से लवली आनंद को उम्मीदवार बनाया है।

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का संकेत मिल गया है शिवहर से चुनाव लड़ेंगे। हमलोग पहले भी लड़ते आए है आगे भी लड़ेंगे। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि शिवहर से हमारा पुराना रिश्ता रहा है। सीएम ने इसको लेकर हमें वहां से लड़ने के लिए संकेत दे दिए हैं एक-दो दिन में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

वहीं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के सवाल पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि वह लोग क्या करते हैं उनका निजी मामला है। हम उनके बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं। हमारी तैयारी शिवहर से और हमलोग पूरा तैयार है। आनंद मोहन ने कहा कि शिवहर से हमारा रिश्ता क्षेत्र और नेता का नहीं मां-बेटे जैसा रिश्ता है। शिवहर के सभी जनता के सुख और दुख के बीच में हमलोग हमेशा रहते हैं और आगे भी रहेंगे।

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार के एक अणे मार्ग आवास पर जदयू नेताओं की अहम बैठक चल रही है। सीएम नीतीश अपने मंत्रियों और नेताओं से वन टू वन बातचीत कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर आज सीएम नीतीश बड़े नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : चुनाव के लिए JDU ने घोषित किए उम्मीदवार 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

हाथ में गन, दिल में रसूख का नशा! कृषि अधिकारी की...

मोतिहारी : सरकारी कर्मी की गुंडागर्दी कृषि अधिकारी ने हथियार लहराकर दरवाजे पर की फायरिंग, वीडियो वायरल पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत...

Hazaribagh में एंबुलेंस का रिवर्स गियर फेल, जिंदगी से जूझती मासूम;...

Hazaribagh: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कहा डंके की चोट पर कहा जाता है कि दुरुस्त है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही...

Chaibasa IED Blast: सारंडा जंगल में विस्फोट, जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट...

 चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट की तैयारी, नक्सल विरोधी अभियान जारी।Chaibasa IED Blast चाईबासा:...

SP के एक्शन से मचा हड़कंप, सूखा नशा कारोबारी गिरफ्तार

सिवान : सिवान में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस...

RIMS NEET Coaching Update: गरीब छात्रों के लिए बड़ा फैसला, अब...

रिम्स ने NEET कोचिंग योजना में बड़ा बदलाव किया, अब झारखंड के सभी स्कूलों के गरीब छात्र कर सकेंगे आवेदन, सीनियर रेजिडेंट की सूची...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img