चुनाव के लिए JDU ने घोषित किए उम्मीदवार

पटना : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां एक्टिव मोड में जुट गई है। बिहार के तमाम पार्टियां धीरे-धीरे अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है। इस बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी बिहार में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बिहार में जदयू एनडीए की पार्ट है। उसे बिहार में 16 सीटें मिली है। जदयू ने 16 उम्मीदवारों की ऐलान कर दिया।

बिना बदलाव के इन सीटों पर जदयू के उम्मीदवार

आपको बता दें कि अजय कुमार मंडल (भागलपुर), गिरधारी यादव (बांका), डॉ. आलोक कुमार सुमन (गोपालगंज), चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (जहानाबाद), रामप्रीत मंडल (झंझारपुर), दुलालचंद गोस्वामी (कटिहार), दिनेश चंद्र यादव (मधेपुरा), राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (मुंगेर), कौशलेंद्र कुमार (नालंदा), संतोष कुशवाहा (पूर्णिया), दिलेश्वर कामत (सुपौल) और सुनील कुमार वाल्मीकि नगर से चुनाव लड़ेंगे।

तीन प्रत्याशी बदले गए

वहीं सीवान से कविता सिंह की जगह अब विजयलक्ष्मी जदयू के टिकट पर मैदान में होंगी। वह जीरादेई के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा की पत्नी हैं। वहीं, सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू की जगह देवेश चंद्र ठाकुर जदयू के उम्मीदवार होंगे। किशनगंज से जदयू ने इस बार मुजाहिद आलम को अपनी पार्टी से टिकट देने का फैसला किया है। वहीं सीट शेयरिंग के तहत जदयू के खाते में आयी शिवहर सीट से जदयू की टिकट पर लवली आनंद चुनाव मैदान में होंगी।

यह भी पढ़े : 17 सीटों पर JDU ने ठोका दावा

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

बिहार में लालू रोहिणी पर तंज कसते सम्राट का परिवारवारवाद पर बड़ा हमला

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज!...

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

बेलदौर में पुलिस टीम पर हमला कर अपराधी ने छीनी पिस्टल,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और अपराधियों...