कुख्यात नक्सली प्रदीप साव को लखीसराय की पुलिस ने दबोचा

लखीसराय: लखीसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने दो वर्षों से फरार नक्सली प्रदीप साव को गिरफ्तार कर लिया है। लखीसराय पुलिस के एसपी पंकज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि लखीसराय के चानन थाना क्षेत्र के महुलिया गांव में कुख्यात नक्सली प्रदीप साव देखा गया है।

जहानाबाद में पूर्व के मामले में इश्तेहार चिपकाने गई थी पुलिस, खुली रह गई पुलिस की आंखे

सूचना के आधार पर एसपी ने एक टीम गठित की और लखीसराय पुलिस और एसएसबी जवानों की एक गठित टीम ने गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने नक्सली प्रदीप साव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली के ऊपर 2022 में महुलिया निवासी राजेंद्र यादव एवं उसके पुत्र के अपहरण का मामला दर्ज है।

गया में सम्राट चौधरी पर कुमार सर्वजीत ने साधा निशाना, कहा ‘ खुद के पिता को….’

एएसपी मोतीलाल ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली प्रदीप साव हार्डकोर नक्सली अरविंद यादव का खास सहयोगी है। फ़िलहाल ये झारखंड में नक्सली संगठन के लिए काम कर रहा था। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

लखीसराय से चांद किशोर यादव

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

Hemant Soren: डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे...

रांची के बरगाई 8.86 एकड़ जमीन मामले में डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन...

Bihar Balika PhD Fellowship: हर साल 1000 छात्राओं का चयन, 4...

Bihar Balika PhD Fellowship: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप...

Barhi Gaya Road Railing Missing: बरही गया रोड में डिवाइडर से...

Barhi Gaya Road Railing Missing: गया रोड में सड़क के बीच बने डिवाइडर से लोहे की रैलिंग गायब होने का मामला सामने आया है।...