बोकारो में ठेका मजदूर अनुज फांसी के फंदे पर झूलता मिला, मुंगेर का था निवासी

बोकारो सेक्टर-9सी में मुंगेर निवासी ठेका मजदूर अनुज कुमार शर्मा फांसी के फंदे से झूलते मिले। पुलिस जांच में जुटी, मामला आत्महत्या का प्रतीत।


बोकारो। बोकारो हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9सी, 18 स्ट्रीट में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब 34 वर्षीय ठेका मजदूर अनुज कुमार शर्मा का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। अनुज मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला था और फिलहाल सेक्टर-9सी की झोपड़ी में रहकर बोकारो स्टील प्लांट में ठेका मजदूरी करता था।


 Key Highlights

  • बोकारो के सेक्टर-9सी में ठेका मजदूर का शव फांसी से लटका मिला

  • मृतक की पहचान मुंगेर निवासी 34 वर्षीय अनुज कुमार शर्मा के रूप में हुई

  • सुबह दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने अंदर झांककर शव देखा

  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

  • प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला, जांच जारी


परिजनों के अनुसार सुबह देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो चिंता बढ़ी। खटखटाने पर कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा खोला गया। अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए। अनुज का शव फंदे से लटका हुआ था।

बोकारो में ठेका मजदूर अनुज फांसी के फंदे पर झूलता मिला, मुंगेर का था निवासी
बोकारो में ठेका मजदूर अनुज फांसी के फंदे पर झूलता मिला, मुंगेर का था निवासी

घटना की सूचना मिलते ही हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच का नेतृत्व कर रहे सब-इंस्पेक्टर सहदेव कुमार साव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

अनुज के ममेरे भाई ने बताया कि घटना से पूरा परिवार सदमे में है और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इलाके में घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए। फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...