पटना : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बच चुका है। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी है। साथ ही पहले चरण का नामांकन प्रक्रिया भी चल रही है। इस बीच राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार महागठबंधन में कांग्रेस को राजद झटके पर झटका दे रही है। कांग्रेस को राजद ने एक और झटका दे दिया है। पूर्णिया से बीमा भारती चुनाव लड़ेगी। राजद पार्टी की ओर से सिंबल मिल गया है। साथ ही तीन अप्रैल को नॉमिनेशन करेगी। वहीं जाप के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव के राजनीतिक भविष्य पर ग्रहण लग सकता है।
यह भी पढ़े : Breaking : सीट बंटवारे को लेकर राजद-कांग्रेस में फंसा पेच
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
एसके राजीव की रिपोर्ट
