पुलिस ने किया कोढ़ा गैंग का पर्दाफाश, चैन स्नैचिंग गिरोह का सक्रिय सदस्य सैमुअल गिरफ्तार

गयाजी : गया शहर में लगातार बढ़ रही चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात कोढ़ा गैंग का पर्दाफाश करते हुए उसके एक सक्रिय सदस्य सैमुअल कुमार को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की जानकारी सिटी एसपी अभिनव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

आनंदी मोड़ पर वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच के दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं – सिटी SP अभिनव कुमार

सिटी एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि आनंदी मोड़ पर वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच के दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चैन स्नैचिंग गिरोह से जुड़े होने की बात स्वीकार कर ली।

Gaya Police 1 6 22Scope News

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सैमुअल ने खुलासा किया कि गिरोह में उसके अलावा 5 अन्य सदस्य भी शामिल हैं

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सैमुअल कुमार ने खुलासा किया कि गिरोह में उसके अलावा पांच अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जो गया शहर के विभिन्न इलाकों में चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सिटी एसपी अभिनव कुमार ने कहा कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Gaya Police 2 5 22Scope News

विशेष जांच अभियान, वाहन चेकिंग व संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी आगे भी लगातार जारी रहेगी – SP

उन्होंने बताया कि शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष जांच अभियान, वाहन चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे शहर में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और तेज होने की उम्मीद है।

Gaya Police 8 22Scope News

यह भी पढ़े : पत्नी की शिकायत पर पति गिरफ्तार, घर से देसी कट्टा भी बरामद

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...