लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की सातवीं सूची जारी, इतने उम्मीदवारों को दिया टिकट

Desk. खबर सियासत से है। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सातवीं सूची जारी कर दी है। इसमें दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। अमरावती (एससी) सीट से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और चित्रदुर्ग (एससी) सीट से दोविंद करजोल को बीजेपी ने टिकट दिये हैं।

वहीं लोकसभा चुनाव की डेट के ऐलान से पहले ही बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर दी थी। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने 2 मार्च को अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। इसमें पीएम मोदी के अलावा 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल थे। इस बार भी पीएम मोदी वाराणसी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

वहीं 13 मार्च को बीजेपी ने भी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी थी। इसमें 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी टिकट दिया गया था।

लोकसभा चुनाव का ऐलान

बता दें कि लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

SIR Verification में बड़ा खुलासा, बरहरवा में 200 रुपये लेकर बनाए...

बरहरवा में SIR दस्तावेज सत्यापन के दौरान चार फर्जी निवास प्रमाण पत्र मिले। 200 रुपये लेकर प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में पांच लोगों...

Weather Update: रांची में बारिश थमी तो बढ़ा तापमान, 8 सितंबर...

रांची में बारिश थमने के बाद तापमान बढ़ा है। 8 सितंबर से मौसम बदलने के आसार हैं। 9 सितंबर को झारखंड के सात जिलों...

Giridih News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर...

झारखंड के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। देर रात अचानक सीने में दर्द के बाद अस्पताल में...