भाजपा पर तेजस्वी का तंज, कहा ‘हम करते हैं बेटी वंदना लेकिन भाजपा…’

हम हर कार्य की शुरुआत ‘बेटी वंदना’ से करते हैं और बिहार के उप मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति पर दिया घृणाप्रद बयान। यह भाजपा के चरित्र को चित्रित करता है।

पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा पर महिला विरोधी होने का लगाया आरोप। कहा हम करते हैं पूजा लेकिन वे करते हैं अपमानबिहार के उपमुख्यमंत्री ने नारी शक्ति और बिहार की बेटी को लेकर जो विवादास्पद और घृणाप्रद बयान दिया है वह भाजपा के चरित्र को चित्रित करता है। ऐसी सोच ना हमारे संस्कारों में है और ना बिहार की संस्कृति व संस्कारों में। मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि उपमुख्यमंत्री और उनकी पार्टी को मातृशक्ति का सम्मान करने की सदबुद्धि आए। मैं समस्त कार्यकर्ताओं और बिहारवासियों से भी आग्रह करता हूँ वो “बेटी वंदना” के साथ अपने हर कार्य का प्रारम्भ करें।

PATNA जं पहुंचे रेलवे के महाप्रबंधक, यात्रियों से लिया फीडबैक

भाजपा ने बिहार में एक भी महिला को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाकर महिला विरोधी होने का परिचय दिया है। हमने पहले भी कहा था महिला आरक्षण बिल इनका ढकोसला था।

औरंगाबाद के इस विधायक का फिसला जुबान, कहा ‘राजद के सिपाही सुसाइड जैकेट पहन कूदेंगे बूथ पर’

बिहार की पहचान “भाजपा” नहीं है, बिहार ओछे बयान देने वालों की धरती नहीं है। बिहार माता सीता की जन्मस्थली है। बिहार बेटियों का, माताओं का, महिलाओं का सम्मान करने वाली पावन धरा है। हमारे संस्कार, हमारे आचरण, व्यवहार में मातृशक्ति का सर्वोच्च महत्व हैं और हमारे कार्य में इसकी झलक मिलती हैं। इसी कड़ी में “बेटी वंदना” हमारे बिहार की समृद्ध संस्कृति का आचरण करने की प्रेरणा देगी तथा मतिभ्रष्ट एवं पथभ्रष्ट भाजपा नेताओं को सही पथ पर आने के लिए प्रेरित करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

तेजस्वी

Mithilesh Kumar Singh First Death Anniversary: कामरेड मिथिलेश कुमार सिंह की...

Mithilesh Kumar Singh First Death Anniversary: शनिवार को रामगढ़ जिले के डांडी ब्लॉक में गिद्दी हॉस्पिटल चौक पर CPI (ML) और बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन...

Sarath Woman Death Case: देवघर के सारठ में महिला की संदिग्ध...

Sarath Woman Death Case: देवघर ज़िले के सारठ थाना क्षेत्र के दीवान डुमरिया गाँव में संदिग्ध हालात में एक 30 वर्षीय महिला की मौत का...

Nirsa Elevated Bridge: निरसा एलिवेटेड ब्रिज पर नया विवाद! NHAI पर...

Nirsa Elevated Bridge: निरसा में बन रहे एलिवेटेड ब्रिज को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, निरसा नागरिक समिति ने नेशनल...