औरंगाबाद के इस विधायक का फिसला जुबान, कहा ‘राजद के सिपाही सुसाइड जैकेट पहन कूदेंगे बूथ पर’

औरंगाबाद: औरंगाबाद लोकसभा सीट पर नामांकन के अंतिम दिन राजद के प्रत्याशी अभय कुशवाहा ने अपना नामांकन दाखिल किया। अभय कुशवाहा के साथ नामांकन के दौरान नवीनगर के विधायक विजय कुमार उर्फ़ डब्लू सिंह समेत राजद के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। इस दौरान विधायक विजय कुमार उर्फ़ डब्लू सिंह ने राजद प्रत्याशी अभय कुशवाहा की जीत का दावा करते हुए कहा कि हमारा चुनाव चिह्न लालटेन छाप है और लोग दशकों से जान रहे हैं इसलिए हमें यह चुनाव जीतने में कोई परेशानी नहीं होगी।

औरंगाबाद में चाय दुकान पर पैर हटाने कह दिया तो पुलिस जवानों ने युवक की बेरहमी से कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

औरंगाबाद

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में यह सीट हमारे सहयोगी रहे हम पार्टी को चला गया था जिसकी वजह हमें काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसके साथ ही विजय कुमार ने कहा कि इस बार चुनाव में राजद के सिपाही सुसाइड जैकेट पहन कर बूथ पर कूदेंगे और हमारे प्रत्याशी भारी मतों से जीतेंगे।

औरंगाबाद में श्मशान घाट पर भंवरों ने किया तांडव, एक की मौत कई घायल

विधायक से जब पूछा गया कि एनडीए के प्रत्याशी 3 लाख से अधिक वोट के अंतर से जीत का दावा कर रहे हैं तो विधायक विजय कुमार ने वर्तमान भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि वह बड़ी जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन उन्हें याद होना चाहिए कि एक समय था जब उनका जमानत जब्त हो गया था, अब एक बार फिर से वही कहानी दोहराने वाली है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/

https://22scope.com/

औरंगाबाद
विधायक

Bihar Women Schemes 2026: बिहार की बहनें बदलेंगी तकदीर! महिलाओं की...

Bihar Women Schemes 2026: रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार सरकार ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ के बाद...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...