यूपी के जेल में बंद माफिया MUKHTAR ANSARI की मौत

उत्तर प्रदेश: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से है जहां बांदा जेल में बंद माफिया सरगना MUKHTAR ANSARI की मौत हो गई। जानकारी मिल रही है कि बांदा जेल में बंद मुख़्तार अंसारी की अचानक तबियत ख़राब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्व विधायक MUKHTAR ANSARI को उम्रकैद, इस मामले में हुई सजा

जानकारी के अनुसार, MUKHTAR ANSARI के पेट में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था। इधर मुख़्तार अंसारी की मौत की खबर के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई है। बांदा के साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। वहीं पुलिस मुख्यालय ने सतर्कता का निर्देश दिया है।

भाजपा पर तेजस्वी का तंज, कहा ‘हम करते हैं बेटी वंदना लेकिन भाजपा…’

मुख़्तार की मौत की खबर के बाद उसका बेटा और पत्नी बांदा के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि बीमार होने के बावजूद मुख़्तार अंसारी रोजा रख रहे थे। बीते दिनों भी मुख़्तार बीमार पड़े थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद कुछ हिदायतें दी थी जिसके बाद उन्हें फिर से जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

MUKHTAR ANSARI

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...