Revenge : भाई की हत्या का बदला लेने को कर दी थी छोटू रंगसाज की हत्या, साजिशकर्ता धराया

रांची: भाई की हत्या का बदला – डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित खटिया मार्केट में 23 मार्च को दिन के 3.10 बजे दिन दहाड़े गढ़वा व पलामू के कुख्यात अपराधी बाजुद्दीन उर्फ छोटू रंगसाज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रांची पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता गढ़वा के पिपरा में रहने वाले मुख्य साजिशकर्ता फिरदौस खान उर्फ गुड्डू खान को गिरफ्तार कर लिया है।

फिरदौस खान भी गढ़वा का कुख्यात अपराधी है। उसके विरूद्ध अलग-अलग थानों में 14 मामले दर्ज है।

इस मामले में सएपी राज कुमार मेहता ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद फिरदौस ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया है कि उसने पुरानी दुश्मनी की वजह से छोटू रंगसात की हत्या की। भाई की हत्या का बदला

    • भाई की हत्या का बदला
    • बदला लेने को कर दी थी छोटू रंगसाज की हत्या
    • साजिशकर्ता धराया
    • कुख्यात अपराधी बाजुद्दीन उर्फ छोटू रंगसाज

छोटू ने गढ़वा में बस स्टैंड के विवाद में  फिरदौस के तीन भाइयों की हत्या करवा दी थी। इसके बाद छोटू ने फिरदौस पर भी जानलेवा हमला किया था। उसके बाद से ही वह छोटू से बदला लेने की फिराक में था।

फिरदौस ने ही छोटू रंगसाज की हत्या की योजना अपने दो साथियों के साथ मिलकर बनाई थी। हत्याकांड की जांच के लिए कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई थी।

छोटू रंगसाज का जब रिम्स में पोस्टमार्टम हुआ तो जानकारी मिली कि उसे तीन गोलियां लगी थीं। एक गोली उसे पीठ में दाई ओर से सटा कर मारी गई थी, जो छाती की बाईं ओर से आर-पार हो गई थी। वहीं एक गोली उसके दाएं पेट की ओर से मारी गई थी जो पीछे पीठ की बाईं ओर आकर अटक गई थी। वहीं एक गोली उसके बाएं हाथ में कलाई के पास से लगते हुए बाहर निकल गई थी।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...