Garhwa Murder : रॉड से पीटकर छोटू रंगसाज की हत्या, तीन गंभीर…

Garhwa Murder : गढ़वा जिले के समिति बाजार गेट के पास लोहे के पाइप से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी रोड निवासी छोटू रंगसाज के रूप में हुई है। इस घटना में साईं मोहल्ला निवासी इरशाद रंगसाज गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Garhwa Murder : घायल व्यक्ति
Garhwa Murder : घायल व्यक्ति

Garhwa Murder : जमीन विवाद के कारण हत्या की आशंका

घटना का मूल कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष के दो लोग भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने छोटू रंगसाज को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

jtruy min 22Scope News

घायल इरशाद ने बताया कि वह और छोटू बाजार गेट के पास बैठे थे। इसी दौरान करीब 10 लोग लोहे की पाइप लेकर वहां पहुंचे और दोनों पर अचानक हमला कर दिया। जब तक छोटू और इरशाद कुछ समझ पाते, तब तक छोटू को गंभीर चोटें आ गईं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया।

ूहक 22Scope News

पुलिस कर रही है जांच

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ नीरज कुमार और थाना प्रभारी बृज कुमार दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गई। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है।

गढ़वा से आकाश कुमार की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...

आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...

सचिव ने पटना शहर की प्रमुख सड़कों एवं फ्लाइओवरों का किया...

पटना : बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल द्वारा आज यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और बुनियादी ढांचे की...

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भगवान बुद्ध...

नीतीश कुमार का बदला पता, CM आवास छोड़कर 7 सर्कुलर रोड...

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना एक अणे मार्ग स्थित आवास छोड़ने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सीएम नीतीश कुमार...

ED डायरेक्टर बन DM को कॉल करने वाला पटना से गिरफ्तार

आरा : आरा में फर्जी ईडी निदेशक बनकर डीएम को फोन करने का मामला सामने आया। जालसाज ने खुद को दिल्ली का अधिकारी बताकर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img