प्रथम चरण के लिए की गई नामांकन में आज 12 प्रत्याशियों का पर्चा रद्द

औरंगाबाद : औरंगाबाद लोकसभा चुनाव-2024 को प्रथम चरण की होने वाली चुनाव को लेकर औरंगाबाद में 28 मार्च तक नामांकन पर्चा दाखिल करने का अंतिम तारीख थी। जिसका आज नामांकन पर्चा की जांच किया गया। इस जांच के दौरान 12 प्रत्याशियों की नामांकन पर्चा में त्रुटिया पाई गई। जिसके कारण जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने 12 प्रत्याशियों की नामांकन पर्चा रद कर दिया है। जिसको लेकर प्रत्याशियों में खास आक्रोश देखा जा रहा है।

पर्चा रद्द किए गए प्रत्याशियों ने बताया कि एक बहुत बड़ी साजिश के तहत सभी प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया है। निर्दलीय प्रत्याशी सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि अगर हम लोगों का नामांकन पर्चा में त्रुटिया थी तो सेम त्रुटियां भाजपा प्रत्याशी सुसील कुमार सिंह के भी नामांकन पर्चा में थी। आखिर क्यों उनकी नामांकन पर्चा रद्द नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्याशियों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने भेदभाव किया है। जिसके खिलाफ उन्होंने हाईकोट जाने का भी बात कहा है। उन्होंने बिना नाम लिए कुछ प्रत्याशियों पर यह षड्यंत्र रचना का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव को लेकर क्या है औरंगाबाद की जनता का मिजाज, जानिये

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

TB मुक्त भारत अभियान : बिहार ने 18 दिनों में हासिल...

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत राज्य में दो जुलाई से 19 जुलाई 2026 के...

DAV Sariya Chess Competition: गिरिडीह में शतरंज का महाकुंभ! डीएवी सरिया...

DAV Sariya Chess Competition:  बुधवार को सरिया के श्री रामकृष्ण डीएवी पब्लिक स्कूल में बड़े उत्साह के साथ क्लस्टर-स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया...

चेसी गांव में दर्दनाक हादसा, आहर में डूबने से 2 सगे...

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों...