देवघर एसपी की शिकायत चुनाव आयोग से, आइजी करेंगे जांच

रांची: चुनाव आयोग ने आइजी ऑपरेशन को देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग पर लगाये गये आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है.

श्री डुंगडुंग पर एक पार्टी विशेष के पक्ष मैं काम करने और पार्टी विशेष के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया गया है. मधुपुर के नबी बक्श रोड के एक युवक व उसके साथी के साथ मारपीट का आरोप लगा था. इस घटना के बाद कुछ ग्रामीणों की गिरफ्तारी हुई थी.

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से इसकी लिखित शिकायत की गयी है. इसमें कहा गया है कि देवघर के एसपी दुर्भावना से प्रेरित होकर कार्रवाई कर रहे हैं.

देवघर एसपी की शिकायत चुनाव आयोग से –

वह एक दल विशेष के कार्यकर्ताओं को निशाना बना कर उनको गिरफ्तार कर जेल भेज रहे हैं. आयोग ने लगाये गये आरोपों की सच्चाई का पता लगाने के लिए आइजी ऑपरेशन को निर्देशित करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

इस बीच, डीआइजी संजीव कुमार घटनास्थल की जांच करने मधुपुर के सिरसा मौजा अंतर्गत जमुनियाटांड़ पहुंचे. ग्रामीणों ने डीआइजी से कहा कि रात में पुलिस घर में घुस कर दिव्यांग समेत अन्य को पकड़ कर ले गयी. उनके साथ महिला पुलिस नहीं थी.

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...