सीएसपी संचालक से लूट का खुलासा, 2 बदमाशों को धर दबोचा

पूर्णिया : पूर्णिया के कसबा में सीएसपी संचालक से हुई 11 लाख 82 हजार की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो बदमाशों को धर दबोचा है। पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन लाख 40 हजार रुपए, लूटकांड में इस्तेमाल की गई मोबाइल और बाइक भी बरामद कर लिया है। दबोचे गए बदमाशों की पहचान के.नगर थाना क्षेत्र के गढ़ैया बलुआ निवासी बेचन पासवान और मुन्ना कुमार के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी देते हुए एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि 21 मार्च को कसबा थाना क्षेत्र के कुल्लखास मिलन चौक से पहले आम के बगीचा के पास एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने CSP संचालक मो. आसिफ से 11 लाख 862 हजार एक सौ रुपए की लूट कर ली थी और भाग निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर घटनाक्रम में शामिल बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने रेड करते हुए लूटकांड में शामिल बदमाश बेचन पासवान और मुन्ना कुमार को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन लाख 40 हजार रुपए, लूटकांड में इस्तेमाल की गई मोबाइल और बाइक भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े : Breaking : पूर्णिया में ही पप्पू

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...