झाझा में दिनदहाड़े CSP संचालक से 13 लाख की लूट, पुलिस ने 6 घंटे में सभी बदमाशों को धर दबोचा

झाझा में दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से 13 लाख की लूट, पुलिस ने 6 घंटे में सभी बदमाशों को दबोचा, एक ग्रामीण की मौत

झाझा : जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम नागी डैम के समीप कारा पत्थर के पास बड़ी घटना घटित हुई। करहरा जा रहे सीएसपी संचालक राजेश बरनवाल और सुभाष से हथियारबंद बदमाशों ने करीब 13 लाख रुपए लूट लिए। यह राशि चार सीएसपी संचालकों की थी। लूट के बाद बदमाश कार से भाग निकले और करहरा में सड़क पर खड़ी कई बाइक रौंदते हुए मधुआ गांव के पास मवेशी और एक ग्रामीण को धक्का मार दिया। जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई।

Goal 7 22Scope News

बदमाशों ने पहले धक्का मार कर गिराया, फिर लूट कर हुए फरार

पीड़ित संचालक राजेश ने बताया कि झाझा एसबीआई से रुपए निकालने के बाद पेट्रोल पंप पर तेल भरवा कर घर लौट रहे थे। तभी एक डिजायर कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। कार से उतरे चार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर रुपए से भरे बैग और मोबाइल छीन लिया। जाते-जाते कार के पास गोली भी चलाई।

घटना के बाद एक्शन में पुलिस, लूटे गए 10 लाख सहित हथियार और कार बरामद

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी के आदेश पर एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान मधुआ के पास ग्रामीणों की मदद से एक बदमाश को कार समेत पकड़ लिया गया। उसकी निशानदेही पर झाझा, चरकापत्थर, गिद्धौर और यूपी गाजीपुर के कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 10 लाख 38 हजार रुपए, लूट में प्रयुक्त कार, पिस्टल, कट्टा, कारतूस, लूटा गया मोबाइल और कागजात बरामद किए।

गिरफ्तार बदमाशों में बैजनाथ कुमार मुख्य सरगना है – SP

एसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में बैजनाथ कुमार मुख्य सरगना है । जिसने ही यूपी से सुनील गुप्ता को बुलाया था। दीपक कुमार पहले भी पोक्सो एक्ट में जेल जा चुका है। सभी आरोपी झाझा नगर क्षेत्र के आनंद रेस्ट हाउस में एक सप्ताह से ठहरे हुए थे। जहां से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। रेस्ट हाउस संचालक से पूछताछ की जा रही है। रेस्ट हाउस संचालक पर अपराधियों को शरण देने का आरोप लगा।

पहले भी कई प्रकार के घटना या आपत्तिजनक सामान लड़के लड़कियां बरामद हुई। झाझा थाना के द्वारा सुलहनामें करके छोड़ दिया गया था। कई बार फंसते-फंसते जूली गुप्ता झाझा थाना के मेहरबानी से बच निकलता है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस सिर्फ पूछताछ करके छोड़ देती है या आगे भी जांच करवाई होती है।

यह भी पढ़े : मोतिहारी व्यवसायी हत्याकांड की पुलिस ने सुलझायी गुत्थी, प्रेम प्रसंग में हत्या का खुलासा

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस के उपयोग हेतु 48 पुलिस बस, 30...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' के सामने बने मंच से बिहार पुलिस के उपयोग हेतु 48 पुलिस बस,...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद RJD में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी के अंदर सियासी...

Giddi Marriage Hall Project: ₹3 करोड़ के विवाह भवन पर गिद्दी...

Giddi Marriage Hall Project: जिले के दाड़ी ब्लॉक के गिद्दी 'A' इलाके में CCL के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से बनने वाले प्रस्तावित वेडिंग...