राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर दिया भारत रत्न

Desk. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर जाकर भारत रत्न दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रहे। इसकी जानकारी प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को दिया भारत रत्न

प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया ने अपने एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर लिखा है, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर भारत रत्न प्रदान किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और आडवाणी के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।’

पोस्ट में आगे लिखा गया है, ‘भारतीय राजनीति के पुरोधा आडवाणी ने सात दशकों से अधिक समय तक अटूट समर्पण और असाधारण कौशल के साथ देश की सेवा की है। वर्ष 1927 में कराची में जन्मे, आडवाणी 1947 में विभाजन की पृष्ठभूमि में भारत चले आए।’

‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अपने दृष्टिकोण के साथ, उन्होंने पूरे देश में दशकों तक कड़ी मेहनत की और सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में परिवर्तन किया।’ जब आपातकाल ने भारत के लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया था, तब उनके अंदर के अदम्य योद्धा ने इसे अधिनायकवादी प्रवृत्तियों से बचाने में मदद की।’

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...