हादसे की शिकार हुई जेठानी व देवरानी, डंपर ने रौंदा

आरा : बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव स्थित शिव मंदिर के समीप रविवार की सुबह बेलगाम डंपर ने सड़क किनारे खड़ी जेठानी व देवरानी को रौंद दिया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक डंपर छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतकों में पीरो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पाठक गांव निवासी पिंटू कुमार साह की पत्नी सुशीला देवी (45 साल) और कमलेश साह की पत्नी रिंकी देवी (36 साल) शामिल है। दोनों रिश्ते में जेठानी व देवरानी लगती हैं।

यह भी पढ़े : मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 2 महिला समेत 4 की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

 

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...