मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 2 महिला समेत 4 की मौत

आरा : आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानी सागर मोड़ स्थित डायवर्सन के समीप शनिवार की देर रात अनियंत्रित होकर मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप पर सवार दो महिला समेत चार मजदूर की मौत हो गई। तीन ने इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल एवं एक ने पटना के पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। जबकि पिकअप पर सवार एक दर्जन मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी जख्मी मजदूरों को पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतकों में बक्सर जिला के सिकरोल थाना क्षेत्र के डफाडीह टोला गांव निवासी रमुन राम की पत्नी सीता सुंदरी देवी (51 साल), उसी गांव के नागा राम की पत्नी मंगरी देवी (45 साल), उसी जिले के मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई गांव निवासी शिव कुमार राम की पत्नी राम दुलारी देवी (55 साल) और रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के बीसी खुर्द गांव निवासी चिजू राम की पुत्र सरोज कुमार (35 साल) शामिल है।

जबकि ज़ख्मियों में बक्सर जिला के सिकरोल थाना क्षेत्र के डफाडीह टोला गांव निवासी लालमनी देवी (46 साल),  महावीर कुमार (14 साल), अरविंद राम (40 साल), किसनोत देवी (40 साल), मगली देवी (54 साल), उसी थाना क्षेत्र के बशाव कला गांव निवासी सोनाक्षी देवी (50 साल), मालकोनी देवी (42 साल), गुड़िया कुमारी (20 साल), रमेश राम (45 साल), उसी जिले के मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई गांव निवासी शिव कुमार राम (55 साल) एवं रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के बीसी खुर्द गांव निवासी शिव बच्चन राम (30 साल) एवं अरविंद राम शामिल है।

मुख्यमंत्री ने भोजपुर के बेलौटी गांव हुई लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव के एनएच-922 पर सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़े : Arrah Accident : बेलगाम बस ने एक आइसक्रीम विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...