Bokaro : घर बना अखाड़ा! देवरानी-जेठानी भिड़ी, मौके पर पहुंच गई पुलिस फिर…

Bokaro : बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में आज एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। संपत्ति विवाद में जेठानी और देवरानी आमने-सामने आ गईं। दोनों ने एक-दूसरे को नीचा दिखाने के चक्कर में घर को ही ‘ताले का किला’ बना डाला जिसके कारण कुछ देर के लिए वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढे़ं- Ramgarh : हाईवा ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, भिड़ गई दो थानों की पुलिस, फिर… 

Bokaro : जेठानी ने अंदर से ताला लगाया तो देवरानी ने बाहर से

दरअसल, सिटी सेंटर स्थित S1 और S2 प्लॉट को लेकर जेठानी विनीता सिंह और देवरानी परिणीति सिंह के बीच जमकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर जेठानी ने घर के अंदर से ताला जड़ दिया तो देवरानी ने बाहर से ताला लगा दिया। इस ‘डबल लॉक ड्रामे’ ने पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया।

ये भी पढे़ं- Surya Hansda Encounter : विधायक जयराम महतो ने परिजनों से की मुलाकात, CBI जांच की उठाई मांग 

विनीता सिंह का आरोप है कि पति और ससुर के निधन के बाद देवर विवेक सिंह और उनकी पत्नी परिणीति सिंह जबरन संपत्ति हड़पना चाहते हैं। जबकि उनके ससुर ने उनके देवर को अलग से प्रॉपर्टी दे रखी है। ‌ अब वे लोग यहां भी आकर प्रॉपर्टी को हड़प्पना चाहते हैं।

ये भी पढे़ं- Ramgarh : गुरुजी शिबू सोरेन से मेरा पुराना और गहरा रिश्ता रहा है-नेमरा में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 

Bokaro :  संपत्ति से हर महीने 2 लाख रुपये तक का किराया मिलता है-देवरानी

जबकि परिणीति सिंह का कहना है कि जेठानी को इस संपत्ति से हर महीने 2 लाख रुपये तक का किराया मिलता है, मगर उसे मात्र 20-25 हजार रुपये ही मिलते हैं। उसने चुनौती दी कि अगर जेठानी के पास असली कागजात हैं तो वह तुरंत घर छोड़ देगी।

ये भी पढे़ं- Saraikela : मैदान से पुलिस सब इंस्पेक्टर का शव मिलने से मची हड़कंप, मालखाना का चार्ज देने आए थे… 

स्थिति बिगड़ते देख कार्यपालक दंडाधिकारी चास जया कुमारी और थाना प्रभारी सेक्टर-4 संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों के सामने भी तू-तू, मैं-मैं जारी रही। यहां तक कि प्रशासन के कहने पर भी ताला नहीं खुल सका।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh : रात के अंधेरे में पेट्रोल पंप मैनेजर पर फायरिंग, लाखों के लूट की आशंका 

आख़िरकार, प्रशासन ने मामले को कोर्ट में भेजते हुए दोनों पक्षों को सोमवार को अदालत में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया। इस हाई-वोल्टेज संपत्ति विवाद का नज़ारा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Pakur : सहायक आचार्य परीक्षा में नहीं हुआ चयन, पारा शिक्षक ने कर ली आत्महत्या… 

Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं हत्या! भाजपा ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, 17 अगस्त को जाएगी गोड्डा… 

Palamu Double Murder : डबल मर्डर केस से हिला पलामू! सास और दामाद की एक साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Jamshedpur Murder : पत्नी की बेवफाई रास ना आई, पहले पत्नी को काटा फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या, अवैध संबंध… 

Giridih : गांव के बीचोंबीच निकला 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी… 

Breaking : नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाल मुंडवाया, श्राद्ध कर्म की परंपरा निभाई 

 

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...