Crime : विधायक को धमकी, 50 लाख की मांगी फिरौती

भागलपुर : विधायक को धमकी – लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। हर पार्टियां पूरी तरह चुनावी रंग में आ गई है। सभी बड़ी पार्टी ताबड़तोड़ रैली कर रही है। पहले चरण का नामांकन प्रक्रिया चल रही है। साथ ही दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच भागलपुर से एक बड़ी खबर आ रही है।

Cesto mart add 22Scope News

भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक पवन कुमार यादव से रंगदारी मांगने का मामला सामने आ रहा है। पहले ललन पासवान से 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग की गई थी। वहीं आज फिर कहलगांव के विधायक पवन कुमार यादव पर 50 लाख रुपए रंगदारी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी का कॉल एक अननोन नंबर से आया है।

bhawna 22Scope News

विधायक को धमकी – विधायक को धमकी

वहीं प्रथम दृष्टिया से पता चल रहा है कि यह नंबर पाकिस्तान का है। कहलगांव विधायक पवन यादव से बातचीत पर उन्होंने कहा कि 10:57 बजे उनको एक अनजान नंबर से कॉल आया और कहा कि सतीश यादव तुम्हारा कौन है? विधायक ने कहा कि सतीश यादव मेरा पुत्र है तो फिर उन्होंने 50 लाख रुपए देने की बात कही। विधायक ने कहा कि मजाक से कोई करता होगा इसके बाद उधर से गाली-गलौज और अपशब्द भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि 50 लाख रुपए दो नहीं तो तुम्हारा बेटा समेत तुमको जान मार देंगे। इसी मामले को लेकर विधायक की ओर से स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दी गई है।

यह भी पढ़े : गोपाल मंडल का विवादित बयान, कहा- दारू व लड़की के शौकीन है भागलपुर SP

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

विधायक को धमकी

Khalari Station Police Checking: खलारी स्टेशन पर आधी रात पुलिस का...

Khalari Station Police Checking, खलारी: सावन पूर्णिमा मेले को लेकर खलारी में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मेले में बड़ी संख्या...

Anchal Kumari UGC NET 2026: माता-पिता बेचते हैं सब्जी, बेटी ने...

Anchal Kumari UGC NET 2026, रामगढ़: सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की कहानी रामगढ़ की...

JSSC Teacher Exam 2026: JSSC Teacher Exam में बड़ा खेल? हाईकोर्ट...

JSSC Teacher Exam 2026, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC की कक्षा 9 से 12 के माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं को...