नीतीश से मिलीं NDA उम्मीदवार शांभवी चौधरी

भागलपुर : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। हर पार्टियां पूरी तरह चुनावी रंग में आ गई है। सभी बड़ी पार्टी ताबड़तोड़ रैली कर रही है। पहले चरण का नामांकन प्रक्रिया चल रही है। साथ ही दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच भागलपुर से एक बड़ी खबर आ रही है।

समस्तीपुर से एनडीए की उम्मीदवार शांभवी चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर आशीर्वाद लिया। साथ में पिता व जदयू कोटे से बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, पति सायन कुणाल और उनकी मां भी मौजूद रही। मंत्री अशोक चौधरी लगातार अपने बेटी शांभवी के लिए समस्तीपुर जाकर लोगों से मिल रहे हैं। बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के टिकट पर शांभवी लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।

साथ ही अशोक चौधरी ने लिखा कि बिटिया शांभवी अपने जीवन में एक नई पारी की शुरुआत करने जा रही है। कल यानी रविवार को सपरिवार, हमारे अभिभावक मुख्यमंत्री से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना एवं आशीर्वाद लिया। इस दौरान साथ में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा वारिसनगर से विधायक अशोक कुमार, कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमन भूषण हजारी एवं जदयू महासचिव भाई रंजीत कुमार झा भी साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Breaking : मंत्री अशोक चौधरी की बेटी Shambhavi Chaudhary लड़ सकती है चुनाव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...