जानिए नीतीश और BJP पर क्या बोले मंत्री अशोक चौधरी

पटना :बेगूसराय गोलीकांड पर अशोक चौधरी – सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी

और बेगूसराय गोलीकांड सहित अन्य मुद्दों पर जदयू कोटे से

मंत्री अशोक चौधरी ने खुलकर बातें की. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि

पहले नीतीश कुमार बेहतर मुख्यमंत्री थे, लेकिन आज बीजेपी के लिए खराब हो गए.

ये उनकी मानसिकता है. हर राजनीतिक दल अपने तरीके से कार्य करती है, सबकी कार्यशैली भी अलग-अलग है.

बेगूसराय गोलीकांड पर अशोक चौधरी – 48 घंटों में पकड़े गये सभी अपराधी

बेगूसराय गोलीकांड मामले पर अशोक चौधरी ने कहा कि सबकी गिरफ्तारी हो गई है,

जल्द ही चीजें सबके सामने आ जाएंगी. क़ानून व्यस्था दुरुस्त है, तभी 48 घंटों में अपराधी पकड़े गए.

सरकार बेहतर तरीके से चल रही है. बिहार में जनता का राज है.

‘जहां बीजेपी की सरकार नहीं वहां भ्रष्टाचार’

वहीं प्रशांत किशोर के मुख्यमंत्री से मुलाकात पर मंत्री ने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है.

कई लोग नीतीश कुमार से मुलाकात करते हैं.

केंद्रीय मंत्री के आरोप बिहार में खाद में कालाबाजारी पर उन्होंने कहा कि

जहां बीजेपी की सरकार नहीं है वहां भ्रष्टाचार है. और जहां बीजेपी की सरकार है वहां भ्रष्टाचार नहीं है.

इस महीने के आखिर तक 65 आवास विधायकों को मिलेगा

सरकारी भवन में लग रही आग पर अशोक चौधरी ने कहा कि मेंटेनेंस पॉलिसी को लाया जा रहा है.

पुराने भवानों को किस तरह दुरुस्त रखा जाए उसपर काम हो रहा है.

वायरिंग को बेहतर किया जाएगा. विधायक आवास आवंटन पर उन्होंने कहा कि

इस महीने के आखरी तक 65 आवास विधायकों को सौंप दिये जाएंगे.

इस पर तेजी से कार्य चल रहा है, अगले चरण में भी कई आवास दिए जाएंगे.

विभाग के सचिव से बात करें मंत्री सुधाकर सिंह

अशोक चौधरी ने मंत्री सुधाकर सिंह के बयान पर कहा कि विभाग के मंत्री को

इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए. विभाग के सचिव से बात करें.

कुछ गलत हो रहा तो जांच करा लें. इस तरह के बयान से परहेज करें.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Jharkhand Bhawan Lift Accident: लिफ्ट में कई घंटे फंसा पूर्व सांसद...

Jharkhand Bhawan Lift Accident, पलामू: दिल्ली स्थित झारखंड भवन में 29 सितंबर को बड़ा हादसा टल गया। पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार झारखंड...

Mandar GI Tag Jharkhand: मिट्टी, लकड़ी और चमड़े से तैयार मांदर...

Mandar GI Tag Jharkhand, गुमला: झारखंड की लोक संस्कृति और आदिवासी जीवन से गहराई से जुड़े पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को ‘मांदर ऑफ झारखंड’ के...

Bihar Flood Relief: BUDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 3...

 बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए BUDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...