Breaking : मंत्री अशोक चौधरी की बेटी Shambhavi Chaudhary लड़ सकती है चुनाव

पटना : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी मोड में उतर चुकी है। पहले चरण का नामांकन खत्म हो गया है और दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो गया है। इन सबके बीच राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जदयू कोटे से बिहार सरकार के मंत्री व सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी (Shambhavi Chaudhary) लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार हो सकती हैं। वहीं खगड़िया से राजेश वर्मा लोजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। दोनों उम्मीदवारों के नाम लगभग तय माना जा रहा है।फिलहाल औपचारिक ऐलान होना बाकी है। बताया जा रहा है कि आज लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज तीनों उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

जमुई से चिराग के बहनोई और गया से जीतन मांझी का जीत का दावा

यह भी पढ़े : NDA में सीट शेयरिंग में कोई पेच नहीं – अशोक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Shambhavi Chaudhary
Shambhavi Chaudhary

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...