बोकारो में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एक्शन, सड़क किनारे दुकान हटाने का निर्देश

बोकारो. स्टील के नगर सेवा विभाग के द्वारा एक बार फिर से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने को लेकर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया है। बोकारो के सेक्टर 4 स्थित लक्ष्मी मार्केट में आज नगर सेवा विभाग की टीम भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और मुख्य सड़क से 20 फीट दूर पर लाइसेंसी दुकानदारों को दुकान तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया है।

बोकारो में अतिक्रमणकारियों पर एक्शन

इस दौरान अतिक्रमण कर दुकान चला रहे लोगों को तुरंत दुकान को हटाने का भी निर्देश दिया है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद जहां दुकानदारों में आक्रोश है, वहीं विभाग जल्द से जल्द लोगों को सड़क किनारे खाली करने का निर्देश दे रही है। दुकानदारों का कहना है कि वे लोग कई वर्षों से यहां लाइसेंस लेकर दुकान चला रहे हैं। आज अचानक बिना कोई नोटिस के मुख्य सड़क से 20 फुट की दूरी पर दुकान को ले जाने का फरमान जारी किया गया है।

ऐसे में हम लोगों के सामने काफी विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। हम लोग चाहते हैं कि प्रबंधन हम लोगों को समय दे ताकि हम लोग सुरक्षित अपने दुकानों को ले जा सके। वहीं बिना लाइसेंस के अपने और अपने परिवार वालों का पेट पाल रहे दुकानदारों का कहना है कि हम लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी क्योंकि हम लोग जहां दुकान लगाए हैं, उसके पीछे कोई जगह ही नहीं है। ऐसे में दुकानदारों का आक्रोश भड़क रहा है।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...