Advertisment

वाहन चेकिंग के दौरान मैथन पुलिस को बड़ी सफलता, कार से 36 किलो चांदी जब्त

निरसा/धनबाद. वाहन चेकिंग के दौरान मैथन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मैथन पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से 36 किलो 400 ग्राम चांदी बरामद की है। यह चांदी कोलकाता से हजारीबाग ले जाई जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

वाहन चेकिंग के दौरान 36 किलो चांदी जब्त

लोकसभा चुनाव को लेकर इंटर स्टेट बॉर्डर पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसमें हर छोटी बड़ी वाहनों की जांच के बाद ही बंगाल से झारखंड एवं झारखंड से बंगाल प्रवेश करने दी जा रही है। इस बीच रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान मैथन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान एक स्विफ्ट कार (वाहन संख्या WB 12 BM 5390) से 36 किलो और 400 ग्राम चांदी बरामद की गई है।

वहीं कार में तीन लोग सवार थे। पुलिस पूछताछ में कार पर सवार व्यक्तियों ने बताया कि यह चांदी कोलकाता से हजारीबाग ले जाई जा रही थी। फिलहाल मैथन पुलिस ने चांदी जब्त कर ली है और इसकी जांच शुरू कर दी ह। बता दें कि पिछले दिनों भी बॉर्डर पर भारी मात्रा में कैश बरामद की गई थी।

निरसा से संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Bihar School Update: बिहार के स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे,...

Bihar School Update: बिहार की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों के ढर्रे को पूरी तरह से बदलने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस...

Bihar Safai Karmi संघ की हड़ताल खत्म, नीतीश मिश्रा से बातचीत...

बिहार के आम लोगों और खासकर शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।...

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...