गढ़वा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल नक्सली आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार

गढ़वा. जिले के रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा गांव में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल नक्सली को पुलिस ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने भारी संख्या में हथियार भी बरामद किया है।

मामले के बारे में प्रेस वार्ता कर एसपी दीपक पांडे ने बताया कि रंका प्रखंड के ढेंगुरा गांव में पिछले दिनों जेजे एमपी के ट्यूनिस उरांव के दस्त के साथ रंका पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के हाथ में गोली लगी थी। इसके बाद सर्च अभियान में एक उग्रवादी को पकड़ा गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ से टउनइश उरांव को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से भारी मात्रा में गोली एवं एक-47 राइफल बरामद की गई थी।

गढ़वा में नक्सली गिरफ्तार

पूछताछ में उसने बताया था कि उसके साथ राहुल भी साथ में था, जो इस घटना के बाद आंध्र प्रदेश काम करने के लिए चला गया था। इसके बाद रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर आंध्र प्रदेश से उसे गिरफ्तार कर लाया गया। उसके द्वारा बताया गया है कि मुठभेड़ के बाद अपने एक दोस्त रंका जसोबर के साथ अपना समान छुपा कर काम करने चला गया था।

उसकी निशानदेही पर सीआरपी बटालियन टू एवं जिला पुलिस के द्वारा बताए गए स्थान को घेराबंदी कर सामान की बारामदी की गई। इसमें एक एंसास राइफल, 41 चक्र गोली, चार मैगजीन एवं और अन्य सामान हैं। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में 5 लोग थे और पांचों लोगों को पुलिस भारी हथियार के साथ पकड़ लिया है। अब इस गिरोह की पूर्ण रूप से सफाई हो चुकी है।

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...