ट्रेन से कटकर ANM स्वास्थ्य कर्मी की मौत

बगहा : बगहा शहरी पीएचसी बगहा दो में पदस्थापित एक एएनएम स्वास्थ्य कर्मी की रविवार की रात्री ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। बता दें कि घटना रविवार की रात्री करीब 8:30 बजे की है। गौरतलब हो कि एएनएम लखीसराय जिला के कजरा थाना के श्रीधना कजरा निवासी हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पटखौली थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को बरामद किया है।

बता दें कि पुलिस ने एसएसबी कैंप से थोड़े पहले डाउन लाइन पर एएनएम ललिता का शव बरामद किया गया। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा रेल आरपीएफ बगहा को दी गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ और पठखौली थाना के सहयोग से शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। पठखौली थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया है। वहीं मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

बता दें कि पुलिस आत्महत्या की संभावना पर गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। कुछ लोगों में ऐसी चर्चा है कि एएनएम ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली है। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारण का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। घटना का कारण रूम और अस्पताल से तकरीबन एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक से शव को पुलिस ने बरामद किया है।

हालांकि किसी ट्रेन से कटकर एएनएम मौत हुई है। यह पता नहीं चल पाया है, लेकिन माल ट्रेन से काटने की संभावना जताई जा रही है। इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है। कारण कि जिस जगह एएनएम की मौत हुई वह अस्पताल और उसके रूम से बिल्कुल अपोजिट साइड में है। उधर, नहीं कोई मार्केट है, एसे में सवाल यह उठता है कि रात को एएनएम रेलवे ट्रैक पर क्या करने गई थी। इस बिंदु पर पुलिस कम कर रही है। पुलिस को लगभग 30 फीट अलग टूटे-फूटे अवस्था में एएनएम का मोबाइल भी बरामद हुआ है। पटखौली थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़े : बगहा को स्थाई बस स्टेंड मिले इसके लिए BJP MLA ने सदन में उठाई आवाज

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...