BIHAR में नीतीश और केंद्र में मोदी सरकार की है लहर, कोई नहीं रोक पायेगा एनडीए को- श्रवण कुमार

बांका: लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। चुनाव आयोग ने चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। पहले चरण का नामांकन भी खत्म हो गया और दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन का दौर जारी है। इस बीच सभी दलों के नेता अपने दल को अधिकतम सीट पर विजयी होते हुए बता रहे हैं। बिहार समेत पूरे देश में सियासी पारा गर्म है। चुनावी शंखनाद के साथ ही विभिन्न दलों के राजनीतिक दलों के नेता और मंत्रियों का मतदाताओं के बीच भ्रमण शुरू हो चुका है।

GAYA में ‘चुनाव का पर, देश का पर्व’ कार्यक्रम में नए मतदाताओं को किया गया प्रेरित

इसी क्रम में बांका में मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी जिसमें प्रत्याशी के साथ ही कई दिग्गज नेता और मंत्री भी शामिल होंगे। बांका में नामांकन को लेकर अब सभी दलों के नेताओं ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। सोमवार को बांका पहुंचे बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए बिहार में सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत के साथ ही देश में 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का संकल्प लिया था और उसे उन्होंने पूरा भी किया। उन्होंने हमेशा देश की जनता के हित में काम किया और देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। नरेंद्र मोदी का जिसने साथ दिया उसका भी और जिसने साथ नहीं दिया सबका विकास हुआ। देश में कोई घर-परिवार या धर्म नहीं जिसके पास विकास की रौशनी न पहुंची हो। एनडीए गठबंधन हर गांव तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएगी।

भाजपा नेता हैं अपराधियों के टारगेट पर, BHAGALPUR के

श्रवण कुमार ने नेता प्रतिपक्ष सह बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ओर से बिहार में युवाओं को नौकरी और रोजगार दिए जाने के दावे को सिरे से ख़ारिज कर दिया और कहा कि माता पिता ने कुछ किया नहीं, बेटे से भी जनता को कोई उम्मीद नहीं है। नौकरी और रोजगार देना सरकार का काम है और यह सूबे के मुखिया के बिना संभव नहीं है। बिहार में नीतीश कुमार और देश में नरेंद्र मोदी सरकार की लहर है, ऐसे में एनडीए गठबंधन के विजय रथ की रफ़्तार कोई गठबंधन नहीं रोक पायेगी।

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BIHAR

BIHAR

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...