BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा ‘देश में मोदी लहर नहीं मोदी सुनामी है’

पटना: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार खत्म हो जायेगा। सोमवार को पांचवें चरण का मतदान होना है। चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। शाहनवाज हुसैन ने अपने अपील में कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर मैं पूरे देश में घूमा हूं और देख कर आया हूं कि देश में मोदी की लहर नहीं मोदी की सुनामी चल रही है।

उन्होंने कहा कि एनडीए बिना किसी परेशानी के सफलतापूर्वक सरकार में आएगी और देश में एक बार फिर विकास की लहर दौड़ेगी। शाहनवाज हुसैन ने अल्पसंख्यक समाज से भी अपील की कि आप लोग किसी के बहकावे में न आएं और बगैर किसी झिझक के पूरी ताकत के साथ मोदी के नाव में सवार हो जाएं। सरकार बनने के बाद आपको भी गर्व होगा कि आपने एक ऐसा सरकार बनाया है जो देश को आगे ले जा रहा है। आप गर्व के साथ कह सकेंगे कि हमारे वोट से यह सरकार बनी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

चिराग हाजीपुर में करेंगे ROAD SHOW, मंत्री रेणु देवी भी कर रही हैं जनसंपर्क

BJP BJP BJP

BJP

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...