बीमा भारती आज पूर्णिया सीट से करेंगी नामांकन

पटना : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी है। पहले चरण का नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है जबकि दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

पूर्णिया में आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार बीमा भारती अपना नामांकन करेंगी। पूर्णिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र से आज बीमा भारती नामांकन दाखिल करेंगी। महागठबंधन के कई नेता नामांकन में शामिल होंगे। बीमा भारती वर्तमान में जदयू विधायक हैं। लेकिन राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता उन्होंने ग्रहण की थी। लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पूर्णिया से राष्ट्रीय जनता दल का उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि पूर्णिया से ही कांग्रेस के नेता पप्पू यादव भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं और चार अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की घोषणा कर चुके हैं।

यह भी पढ़े : राजद कार्यालय पहुंची उम्मीदवार बीमा भारती

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...