अरुण भारती ने जमुई से किया नामांकन

जमुई : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। हर पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी है। वहीं प्रथम चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है। इस बीच आज जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-40 से एनडीए समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी अरुण भारती ने नामांकन किया। नामांकन में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, सांसद चिराग पासवान, मंत्री श्रवण कुमार सहित कई नेता मौजूद थे।

नामांकन के बाद अरुण भारती ने कहा कि विशाल नामांकन सभा में शामिल हुए जमुई लोकसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन, अन्नदाता किसानों, युवाओं, हमारी मातृशक्ति एवं एनडीए परिवार के सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं पदाधिकारियों का आभार। आज उमड़े इस विशाल जनसैलाब ने ये साबित कर दिया कि जमुई की जनता को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर पूर्ण विश्वास है।

यह भी पढ़े : Breaking : चिराग की सीट से अरुण भारती लड़ेंगे चुनाव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...