Advertisement
Advertisement

11 अप्रैल को निकलेगी सरहुल की शोभायात्रा और 12 को फूलखोंसी

रांची: रांची चडरी सरना समिति के चडरी अखड़ा में सोमवार को प्राकृतिक महापर्व सरहुल व रामनवमी पूजा को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा व संचालन चडरी सरना समिति के प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा ने किया।

सर्वसम्मति से प्राकृतिक महापर्व सरहुल व रामनवमी पूजा को हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया। बबलू मुंडा ने कहा कि प्राकृतिक पर्व सरहुल पूजा की शुरुआत 10 अप्रैल को उपवास व केकड़ा मछली पकड़ना और रात में जल रखाई पूजा के साथ होगी। 11 अप्रैल को पूजा व सरहुल शोभायात्रा और 12 अप्रैल को फूलखोंसी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अविलंब प्राकृतिक महापर्व सरहुल पर तीन दिनों का राजकीय अवकाश की घोषणा करे। सुरेंद्र लिंडा ने कहा कि प्रकृति महापर्व सरहुल पूजा में पूर्वजों द्वारा परंपरागत व्यवस्था ढंग से पूजा पाठ करें।

बैठक में समिति के मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा, केंद्रीय कोषाध्यक्ष राजेश मुंडा, पूजा समिति अध्यक्ष सबलू मुंडा, सागर भगत, बिलटु पहान, गुड्डू पहान, आकाश पहान, विक्की मुंडा, बादल लिंडा, अमन दीप मुंडा, प्रेम लिंडा, मंगल मुंडा व अन्य उपस्थित थे।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...