50 हजार रुपए की साइबर ठगी

रांची: चुटिया कृष्णापुरी निवासी संजय फ्रांसिस से 50 हजार रूपए का साइबर ठगी हो गयी है। इसको लेकर संजय फ्रांसिस ने  चुटिया थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जिसमें बताया है कि 22 मार्च की दोपहर उन्हें एक नंबर से काल आया। कॉल करने वाले ने संजय फ्रांसिस से कहा कि वह ओडिशा में एक अस्पताल में है। इलाज के लिए उसे पैसे की जरूरत है।

उसने कहा कि वह किसी के द्वारा उनके एकाउंट में पैसे भिजवा रहा है। हॉस्पिटल का नंबर भी भेज रहा है,उस पर पैसा भेज दे, कुछ देर बाद संजय फ्रांसिस को 80 हजार रुपए एकाउंट में क्रेडिट होने का मैसेज मिला।

उसके बाद संजय ने उसके भेजे नंबर पर 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन बाद में चेक किया तो उनके खाते में कोई पैसा नहीं आया था।

 

आकाश अंबानी ने पेश किया Jio का AI रोडमैप, कॉलिंग से...

Jio AI Roadmap (मुंबई): रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) में, जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कंपनी के महत्वाकांक्षी AI (आर्टिफिशियल...

Jio IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO जल्द, 27 करोड़ शेयरों तक...

Jio IPO: देश के सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित IPO में से एक, Jio Platforms की पब्लिक लिस्टिंग की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो...

Dhanbad Railway Job Scam: DRM कार्यालय का कर्मचारी बनकर युवाओं से...

Dhanbad Railway Job Scam: झारखंड के धनबाद ज़िले में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...