Advertisement
Advertisement

रांची में पानी का बकाया बिल जमा कराने के नाम पर महिला से 97 हजार की साइबर ठगी

रांची में पानी का बकाया बिल जमा कराने के नाम पर महिला से 97 हजार की साइबर ठगी। साइबर थाना में मामला दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की।


रांची :  रांची में साइबर अपराधियों ने पानी का बकाया बिल जमा कराने के नाम पर एक महिला से 97 हजार रुपए की  साइबर ठगी कर ली। इस संबंध में लालपुर थाना क्षेत्र के केएम मल्लिक रोड निवासी विमला एक्का ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है।


 Key Highlights

  • पानी का बिल जमा कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने महिला को बनाया शिकार

  • ऐप डाउनलोड कराते ही बैंक खाते से उड़ाए 97 हजार रुपए

  • रांची साइबर थाना में मामला दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

  • लोगों को फर्जी कॉल और लिंक से सतर्क रहने की सलाह


शिकायत के अनुसार, उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया जिसमें कहा गया कि उनका पानी का बिल बकाया है। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि यदि बिल तुरंत जमा नहीं किया गया तो उनका पानी कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद एक अन्य नंबर से महिला को बिल पेमेंट करने के लिए एक ऐप लिंक भेजा गया।

विमला देवी ने जैसे ही उस ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल और ओपन किया, उनका फोन काम करना बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद उन्होंने देखा कि उनके बैंक खाते से 97 हजार रुपए गायब हो चुके हैं।

पीड़िता ने तुरंत साइबर थाना जाकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों को ऐसे फर्जी कॉल और ऐप से सावधान रहने की अपील की है।

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...