स्कूल फीस के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 20 हजार रुपए खाते से निकाले

रांची: ऑनलाइन ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें कुटे गांव के जहीर खान से 20 हजार रुपए की ठगी की गई। जहीर को मंगलवार सुबह 11:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को एक छात्र का अभिभावक बताकर स्कूल फीस भरने के लिए मोबाइल नंबर मांगा। जहीर ने अपने बेटे नदीम खान का नंबर साझा कर दिया।

कुछ देर बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल आया और ठग ने गलती से 50 हजार रुपए भेजने का दावा किया। उसने 5 हजार काटकर 45 हजार लौटाने की मांग की। जहीर ने पहले 20 हजार रुपए ट्रांसफर किए, लेकिन जब 25 हजार भेजने की कोशिश की तो ट्रांजैक्शन फेल हो गया। बाद में जब उनके बेटे ने बैंक जाकर जांच की, तो पता चला कि कोई अतिरिक्त रकम जमा नहीं हुई थी, बल्कि उनके खाते से 20 हजार रुपए निकाले जा चुके थे।

जहीर खान ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपए होल्ड पर डाल दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठग का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Nepal Flood: पलामू का मजदूर नेपाल में बाढ़ के बाद से...

नेपाल में बाढ़ के बाद पलामू के महेंद्र विश्वकर्मा 26 अगस्त से लापता हैं। परिवार ने भारत और झारखंड सरकार से तलाश कर सकुशल...

NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से...

 MCC ने NEET UG Counselling 2026 के राउंड-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन 3 से 8 सितंबर तक होगा, जबकि सीट आवंटन...

Jharkhand Certificate: अब ऑफलाइन भी बनेंगे आय, स्थानीय निवासी और EWS...

झारखंड में लंबित आय, स्थानीय निवासी और EWS प्रमाण पत्र अब ऑफलाइन भी जारी होंगे। सरकार ने डीसी को तीन माह में पुराने मामलों...