JEHANABAD में गेंहू के खेत में लगी, किसान ने कहा साल भर की कमाई बर्बाद

जहानाबाद: JEHANABAD के घोसी थाना क्षेत्र के बैरामसराय गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब गुरुवार के संध्या एक किसान के गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। किसान धर्मवीर कुमार ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने हमें सूचना दी कि तुम्हारे खेत में फसल में आग लगा हुई है। जब हम खेत पर पहुंचे तो देखा कि मेरा फसल जल रहा है और फसल से आग की लपटें निकल रही है। आसपास के ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीणों से नहीं बुझ पाया।

ये भी पढ़ें- BANKA में ग्रामीणों ने फूंक दिया पोकलेन और ट्रैक्टर, आग बुझाने गई दमकल में भी लगाई आग

घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई लेकिन तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो चुका था। मौके पर दमकल की टीम ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। किसान का कहना है कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल रहा है। लेकिन फसल में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है साल भर की पूंजी जलकर राख हो गई। जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है आग लगी की भी घटना में बढ़ोतरी हो रही है।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD

Bihar E-Waste Awareness Campaign: बिहार के सभी स्कूलों में ई-कचरा अभियान,...

Bihar E-Waste Awareness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को राज्य के सभी सरकारी एवं...

Bihar PM Kisan 24th Installment: बिहार के 73 लाख किसानों को...

Bihar PM Kisan 24th Installment, पटना: बिहार के लाखों किसानों के लिए 30 अक्टूबर 2026 का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान...

Kalpana Soren Giridih Visit: गिरिडीह पहुंचीं कल्पना सोरेन, छठ घाटों और...

Kalpana Soren Giridih Visit: गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को गिरिडीह पहुंचीं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह क्षेत्र के विभिन्न...